शुद्ध पेयजल आपूर्ति न होने पर जल संस्थान के महाप्रबंधक को हटाने की मांग।

                     🔴       🟡    जी0 के0 खरे    🟡       🔴                    

कानपुर। दक्षिण क्षेत्र के गोविंद नगर सहित शहर के कई इलाकों में गंदे पानी एवं कम दबाव से जलापूर्ति किए जाने पर सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, कानपुर नगर ने गहरा रोष व्यक्त किया है। इस संबंध में मंगलवार को ब्लॉक गोविंद नगर स्थित श्री ताराचंद के आवास पर बी.एल. गुलाबिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए सेवा निवृत्त श्रम निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि कानपुर शहर, विशेषकर दक्षिण क्षेत्र के निवासी लंबे समय से जल संस्थान की अव्यवस्थित जलापूर्ति से परेशान हैं। गंदे पानी की आपूर्ति और कम दबाव के कारण लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनर्स के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में पार्षद दल के नेता नवीन पंडित लगातार जनता की समस्याएं उठा रहे हैं, लेकिन जल संस्थान के अधिकारी महाप्रबंधक के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे विभाग में निरंकुशता की स्थिति बनी हुई है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी कि जल संस्थान के निष्क्रिय महाप्रबंधक को तत्काल कानपुर से हटाया जाए तथा शहर में शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही गंदे पानी की आपूर्ति बंद कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया तो वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स आगामी चुनाव में इसका विरोध करेंगे।

बैठक में बी.एल. गुलाबिया, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, रविन्द्र कुमार मधुर, सरदार इन्द्रजीत सिंह गिल, रामरानी कटियार, शाहनांज गांव, जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय, वी.एन. पाल, रमाकांत वर्मा, दुर्गा प्रसाद अनुरागी, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, मेवालाल कनौजिया, विजय बाल्मीकि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद