सम्मानपूर्वक विदाई के साथ एलआईयू उपनिरीक्षक कुवंर बहादुर सिंह सेवानिवृत्त।
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
हमीरपुर। रिजर्व पुलिस लाइन्स में रविवार को आयोजित गरिमामय समारोह में एलआईयू उपनिरीक्षक कुवंर बहादुर सिंह को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर आयोजित समारोह में क्षेत्राधिकारी सदर ने उनके दीर्घ सेवाकाल, उत्कृष्ट कार्यशैली, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुवंर बहादुर सिंह ने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया, जो विभाग के अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में उन्हें स्मृति चिह्न एवं शुभकामनाएं भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।


Comments
Post a Comment