प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एनीमिया मुक्त भारत पर वैज्ञानिक गोष्ठी आयोजित

                    🔴       🟡    आसिफ कुरैशी    🟡       🔴                   

कानपुर, 30 मई। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एवं एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत ISOPARB सोसायटी द्वारा शुक्रवार को रिजेंटा होटल में एक वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा सुरक्षित मातृत्व से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

गोष्ठी का मुख्य विषय एनीमिया (खून की कमी) रहा, जो आज भी मातृ एवं शिशु मृत्यु दर का एक प्रमुख कारण है। विशेषज्ञों ने बताया कि यह एक गंभीर लेकिन पूर्णतः रोकथाम एवं उपचार योग्य बीमारी है।


इस अवसर पर डॉ. चयवनिका काला ने एनीमिया के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जब शरीर में पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं (RBC) अथवा हीमोग्लोबिन नहीं होता, तब शरीर के विभिन्न अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। उन्होंने कहा कि एक साधारण जांच के माध्यम से एनीमिया के कारणों का पता लगाकर उसका प्रभावी उपचार किया जा सकता है।

ISOPARB सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयरन सप्लीमेंट एवं आयरन युक्त आहार इसके उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयरन की गोलियां विटामिन-सी के साथ लेने से उसका अवशोषण बेहतर होता है। समय पर उचित उपचार एवं संतुलित पोषण मिलने पर एनीमिया में तीन से चार सप्ताह के भीतर सुधार संभव है।


सोसायटी की संरक्षिका डॉ. मीरा अग्निहोत्री ने बताया कि हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, चुकंदर तथा अनार जैसे खाद्य पदार्थ हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक होते हैं। वहीं सचिव डॉ. किरण सिन्हा ने कहा कि आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के साथ चाय, कॉफी, अधिक कैल्शियम तथा ऑक्सालेट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये आयरन के अवशोषण को प्रभावित करते हैं।

गोष्ठी में डॉ. राशि मिश्रा, डॉ. विनीता अवस्थी, डॉ. रीता मित्तल, डॉ. कल्पना दीक्षित, डॉ. रेश्मा निगम, डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. रमीत आहूजा, डॉ. सपना सिंह, डॉ. सुभी, डॉ. स्वाति गुप्ता, डॉ. स्वाति स्वरूप, डॉ. रेखा गुप्ता, डॉ. रुचि जैन सहित लगभग 50 चिकित्सकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमृता साहा एवं डॉ. ऋचा लूथरा ने किया।

पदाधिकारी

डॉ. मीरा अग्निहोत्री — संरक्षिका, ISOPARB सोसायटी, कानपुर

डॉ. नीलम मिश्रा — अध्यक्ष, ISOPARB सोसायटी, कानपुर

डॉ. किरण सिन्हा — सचिव, ISOPARB सोसायटी, कानपुर

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे