वारंटी अभियुक्त विक्रम उर्फ धीरु गिरफ्तार, न्यायालय में पेश।

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

मौदहा/हमीरपुर। थाना सिसोलर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त विक्रम उर्फ धीरु को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार विक्रम उर्फ धीरु (25) पुत्र उदय प्रकाश निवासी ग्राम सिसोलर, हाल पता ग्राम नरैच थाना मौदहा, भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) एवं 352 के तहत वांछित था।


न्यायालय द्वारा जारी वारंट के क्रम में पुलिस ने उसे ग्राम नरैच से गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद महफूज, कांस्टेबल भगवान सिंह, आरक्षी शैलेन्द्र यादव तथा आरक्षी अंकित शर्मा शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद