विश्व शांति के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रार्थना सभा।

                     🔴       🟡    जी0 के0 खरे    🟡       🔴                    

कानपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, नवीन नगर कानपुर की सेंटर इंचार्ज बीके अर्चना दीदी के नेतृत्व में आर्यनगर स्थित रितेश कटियार के आवास पर विश्व शांति एवं युद्ध समाप्ति के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की गई।


सभा में विश्व के विभिन्न देशों में जारी युद्ध और अशांति पर चर्चा करते हुए बीके अर्चना दीदी ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता का प्रभाव भारत पर भी पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उपस्थित लोगों ने परमपिता परमेश्वर से अमेरिका और ईरान सहित विश्व में शांति स्थापित होने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीके अर्चना दीदी, बीके रितेश, बीके राजेंद्र, बीके राम सेवक, बीके रमेश, स्वर्णा बहन, अल्का, संतोषी चौरसिया, रिंकू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद