युवती ने दबंगों पर मारपीट और घर में घुसकर हमला करने का लगाया आरोप।
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
कुरारा (हमीरपुर), 31 मई। थाना क्षेत्र के झलोखर गांव की एक युवती ने गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
झलोखर निवासी रूबी उर्फ नेहा पुत्री जगमोहन के अनुसार, उसके कच्चे मकान के गिरने के बाद लकड़ी और खपरैल दरवाजे के पास स्थित कुएं के निकट रखी गई थी। 28 मई की रात आई आंधी के दौरान खपरैल उड़कर एक जनरेटर के ऊपर गिर गई। इसी बात को लेकर राम गुलाम, उनके पुत्र धर्मेंद्र व राजेंद्र, धर्मेंद्र के पुत्र नागेंद्र, पुत्री आकांक्षा, पत्नी ज्ञानवती तथा बिन्नो पत्नी राम गुलाम ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से मारपीट की तथा घर में घुसकर पीड़िता, उसके पिता और बहनों के साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े फट गए और उसे चोटें आईं। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

Comments
Post a Comment