गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी का आरोप।

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

कुरारा (हमीरपुर), 31 मई। थाना क्षेत्र के पतारा गांव निवासी एक ग्रामीण ने गांव के ही युवक पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पतारा गांव निवासी सुशील कुमार अनुरागी पुत्र होरीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार दोपहर कुरारा से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के पास स्थित विद्युत उपकेंद्र के निकट शिशु कुमार पुत्र श्रीपाल ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद