राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की 19 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व।
🔴 🟡 एड0 आर0 के0 पाण्डेय 🟡 🔴
🔴 मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत और सामाजिक सेवा अभियानों को मिलेगी नई गति।
प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने देशभर में मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत तथा सामाजिक सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 19 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है। नवगठित कार्यकारिणी ने शुक्रवार से अपना दायित्व संभाल लिया।
संगठन के चेयरमैन आर.के. पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा जनहित के अभियानों को मजबूत बनाने के लिए संगठन के सक्रिय, समर्पित एवं सकारात्मक कार्यकर्ताओं का चयन कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में देश के विभिन्न राज्यों और जनपदों से जुड़े 19 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें आर.के. पाण्डेय (प्रयागराज), पं. कृष्ण कुमार तिवारी (लखीमपुर खीरी), पं. प्रमोद झाल्टे (छत्रपति संभाजीनगर), श्रीमती सूर्या धैर्य पटेल ‘स्नेहा’ (अहमदाबाद), धरमवीर सिंह कादियान (फरीदाबाद), अतुल कुमार सिंह (वाराणसी), श्रीमती मनीषा पाण्डेय (प्रयागराज), श्रीमती फूल कुमारी कार्की (फरीदाबाद), दलबीर सिंह (भिवानी), गोपाल शर्मा (सूरत), वीरेंद्र शर्मा (रोहतक), राजकुमार (रोहतक), विकास तिवारी (गोंडा), पीयूष वर्षण (हरिद्वार), राजेंद्र कुमार कार्की (फरीदाबाद), पं. वीरभद्र त्रिपाठी (सुल्तानपुर), सुनील शर्मा (फरीदाबाद), रोशन लाल शर्मा (सूरत) तथा मुकेश कुमार (रोहतक) शामिल हैं।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी मानवाधिकार जागरूकता, भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं सामाजिक सेवा से जुड़े अभियानों को देशभर में प्रभावी ढंग से संचालित कर संगठन के उद्देश्यों को नई दिशा प्रदान करेगी।
.jpg)

Comments
Post a Comment