खेत में घुसी गाय को भाला मारकर घायल करने का आरोप।

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

कुरारा (हमीरपुर), 31 मई। थाना क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी एक ग्रामीण ने गांव के ही व्यक्ति पर उसकी गाय को भाला मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

बरुआ गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र रमेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात उनकी गाय बंधन से छूटकर गांव निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ छोटू के खेत में चली गई थी। आरोप है कि इससे नाराज होकर योगेंद्र सिंह ने गाय को भाला मार दिया, जिससे वह घायल हो गई। घायल गाय का उपचार कराया गया है। पीड़ित ने मामले में पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद