24वां महा साधना महोत्सव एक सितंबर से, होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
कुरारा (हमीरपुर)। कस्बा निवासी समाजसेवी शिवनारायण तिवारी के आवास पर 1 से 17 सितंबर तक 24वें महा साधना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रतिदिन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक शिवनारायण तिवारी ने बताया कि यह महोत्सव पिछले 24 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान शतचंडी महायज्ञ, श्रीमद् देवी भागवत कथा, आल्हा गायन, कवि सम्मेलन तथा ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके अलावा शिक्षक, बुजुर्ग, महिला, ज्योतिष विद्वान, कन्या, ब्राह्मण एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान भी किया जाएगा। समापन अवसर पर विश्वकर्मा पूजा, विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों की सहभागिता रहने की संभावना है। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Comments
Post a Comment