इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में भीषण आग, 21 वाहन जलकर राख
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
राठ (हमीरपुर)। कस्बे के रामलीला मैदान स्थित एक इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर करीब 21 इलेक्ट्रिक स्कूटी, ई-रिक्शा, फर्नीचर तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शोरूम से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने शोरूम मालिक सिद्धांत दीप चौबे को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि शोरूम में खड़े इलेक्ट्रिक वाहन धू-धूकर जल रहे थे। आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई।
शोरूम मालिक ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची, जिससे अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया।
राठ कोतवाली के उपनिरीक्षक संगम लाल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है तथा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


Comments
Post a Comment