रूद्र सेना के संचालक सुनील तिवारी 'रूद्र' हाउस अरेस्ट, पदयात्रा रोकी

                   🟡       🔴  गणेश प्रसा द्विवेदी  🔴       🟡                   

प्रयागराज। आरक्षण सुधार एवं जनजागरण के समर्थन में कौड़िहार से नवाबगंज चौराहे तक प्रस्तावित शांतिपूर्ण पदयात्रा से पूर्व रविवार को नवाबगंज पुलिस ने रूद्र सेना प्रयाग के संचालक सुनील तिवारी 'रूद्र' को उनके बुदौना शुक्लान स्थित आवास पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। पुलिस बल की तैनाती के बीच उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया।


सुनील तिवारी ने बताया कि पदयात्रा की अनुमति के लिए पूर्व में एसडीएम सोरांव एवं थाना प्रभारी नवाबगंज को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अनुमति नहीं मिली। नजरबंदी की सूचना मिलते ही उनके आवास पर समर्थकों एवं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी ने उनके आवास पहुंचकर ज्ञापन प्राप्त किया। इस दौरान उपनिरीक्षक ज्ञान मणि तिवारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सदस्य धनंजय मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद पाण्डेय, संजू तिवारी, आकाश दुबे, कृपाशंकर दुबे, कृष्णचंद्र पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

सुनील तिवारी ने कहा कि वंचित वर्गों तक आरक्षण का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उनका जनजागरण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद