शिव महापुराण कथा का समापन, फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने की पूजा-अर्चना

                   🟡       🔴  गणेश प्रसा द्विवेदी  🔴       🟡                   

प्रयागराज। कटरा स्थित प्राचीन स्वामी जगन्नाथ मंदिर में श्रावण मास के अवसर पर आयोजित संगीतमय शिव महापुराण कथा का शनिवार को पूर्णाहुति, महाआरती एवं भंडारे के साथ भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में फूलपुर विधायक दीपक पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


विधायक दीपक पटेल ने भगवान शिव एवं स्वामी जगन्नाथ के दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने उनका माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने व्यासपीठ का पूजन कर संगीतमय आरती में सहभागिता की।

विधायक के मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी, नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा 'पिंटू नेता', भूपेन्द्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद