कलेक्ट्रेट, सिविल कोर्ट व विकास भवन में स्वाइन फ्लू जागरूकता अभियान, 1900 मास्क वितरित
🔴 🟡 राजा अवस्थी 🟡 🔴
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में बुधवार को स्वाइन फ्लू बचाव एवं जनजागरूकता अभियान के तहत कलेक्ट्रेट, सिविल कोर्ट, विकास भवन, विद्युत विभाग तथा नगरपालिका परिषद में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व सोसाइटी के चेयरमैन, फतेहपुर एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।
अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को 50 मास्क भेंट कर किया गया। इसके बाद जिला जज श्री सुधीर कुमार पंचम को न्यायालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 350 मास्क, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सरफराज हुसैन को 100 मास्क,
जिला विकास अधिकारी को 100 मास्क, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव एवं महामंत्री अनुराग नारायण मिश्र को अधिवक्ताओं के लिए 750 मास्क, पूर्व महामंत्री आशीष गौड़ को 50 मास्क, अधिशासी अभियंता श्रवण कुमार सिंह को 50 मास्क तथा नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार को स्वच्छताग्राहियों एवं कर्मचारियों के लिए 500 मास्क प्रदान किए गए। कुल 1900 मास्क वितरित किए गए।
डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि बदलते मौसम में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए मास्क का नियमित प्रयोग, हाथों की स्वच्छता, खांसते-छींकते समय मुंह ढंकना तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।
इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य कुमार, आजीवन सदस्य चंद्रेश रायजादा तथा प्रबंध समिति सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





Comments
Post a Comment