अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हुए नीतिराज सिंह यादव
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
सुमेरपुर (हमीरपुर)। उत्तर प्रदेश शासन ने वर्ष 2025 के राज्य अध्यापक पुरस्कार की घोषणा कर दी है। शासन की ओर से प्रदेश के 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
हमीरपुर जनपद से प्राथमिक विद्यालय चुनकी डेरा (सुरौली बुजुर्ग) के प्रधानाध्यापक नीतिराज सिंह यादव का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए हुआ है। शासन की ओर से जारी सूची के बाद जिले के शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।
सम्मान की घोषणा पर अमरीश कुमार वर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, मंजीता अहिरवार, बृजमोहन यादव, रावेंद्र सिंह गौर, वीरेंद्र परनामी, चंद्र किशोर, हरी सिंह, प्रमोद कुमार, सुधीर कुमार, अकबर अली, अफरोज सहित अनेक शिक्षकों ने नीतिराज सिंह यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Comments
Post a Comment