जिला कारागार व कांशीराम कॉलोनी में स्वाइन फ्लू बचाव अभियान, 1100 मास्क वितरित
🔴 🟡 राजा अवस्थी 🟡 🔴
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में मंगलवार को जिला कारागार एवं कांशीराम कॉलोनी में स्वाइन फ्लू बचाव एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सोसाइटी के चेयरमैन, फतेहपुर एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।
डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने जिला कारागार में बंदियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए जेल अधीक्षक नागेश सिंह को 1000 मास्क तथा कांशीराम कॉलोनी (महर्षि विद्या मंदिर के पीछे) में 100 मास्क वितरित किए।
उन्होंने बताया कि बदलते मौसम एवं बढ़ी उमस के कारण जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। यदि ये लक्षण लगातार बने रहें तो यह स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के संकेत हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, समय-समय पर हाथ धोने, खांसते या छींकते समय रुमाल का प्रयोग करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने तथा अनावश्यक रूप से हाथ मिलाने से परहेज करने की अपील की।
इस दौरान प्रवीण सिंह, उप जेलर पवन कुमार, शांति देवी तथा प्रबंध समिति सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment