जिला कारागार में टीबी मरीज बंदियों को पोषण सामग्री वितरित

                      🔴       🟡    राजा अवस्थी   🟡       🔴                     

प्रयागराज। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में शुक्रवार को जिला कारागार में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान-2025 के अंतर्गत तीन क्षय रोग से पीड़ित बंदियों को पोषण सामग्री वितरित की गई।


इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने जेल अधीक्षक नागेश सिंह की उपस्थिति में टीबी मरीज बंदियों संतलाल, अमित जाट एवं रावेंद्र को मूंगफली के दाने, सत्तू, चना, गुड़ तथा प्रोटीन पाउडर उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि रोगियों को चिकित्सकीय उपचार पूरा होने तक नियमित रूप से पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर जेल चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्रा, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव एवं टीबी ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अजीत सिंह तथा आजीवन सदस्य गोरेलाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद