इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने चलाया स्वाइन फ्लू जागरूकता अभियान, 2250 मास्क वितरित

                      🔴       🟡    राजा अवस्थी   🟡       🔴                     

फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में शनिवार को प्रातः 10 बजे स्वाइन फ्लू बचाव एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर के चेयरमैन एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।


अभियान के दौरान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को जनपद के सभी पुलिसकर्मियों के लिए 2000 मास्क, तहसीलदार राजकुमार सिंह को 150 मास्क तथा रजिस्ट्रार अरुण मनोज प्रभाकर तिवारी को सदर तहसील के कर्मचारियों हेतु 100 मास्क प्रदान किए। इस प्रकार कुल 2250 मास्क वितरित किए गए।


डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि बदलते मौसम और बढ़ी उमस के कारण जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं सामान्य रूप से बढ़ जाती हैं। यदि ये लक्षण लगातार बने रहें तो यह स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के संकेत हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू एच1एन1 वायरस के संक्रमण से होता है और इससे बचाव के लिए बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग, समय-समय पर हाथ धोना, खांसी या छींक आने पर रुमाल अथवा टिश्यू से मुंह ढंकना, भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचना तथा अनावश्यक रूप से हाथ मिलाने से परहेज करना चाहिए।


अभियान के माध्यम से उपस्थित लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रबंध समिति सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद