अयोध्या विकास क्षेत्र में बदहाल सड़कें और अवैध कब्जों से लोग परेशान*

विक्रमजोत (बस्ती)। अयोध्या विकास क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला प्राचीन विक्रमजोत बाजार जर्जर सड़कों और बढ़ते अवैध कब्जों की समस्या से जूझ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क बरसात के दौरान जलभराव के कारण आवागमन के लिए अत्यंत कठिन हो जाती है।
नागरिकों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के किनारे स्थित बाजार में नालों, सड़क की पटरियों और सर्विस रोड पर अतिक्रमण होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वाल्मीकि इंटर कॉलेज के सामने नाले पर अवैध निर्माण कर दुकानें संचालित की जा रही हैं, जबकि सड़क किनारे अतिक्रमण और वाहनों के जमावड़े से यातायात प्रभावित रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी के आसपास भी अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने जर्जर सड़क की मरम्मत और अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई है।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद