विकास की बखिया उधेड़ती विक्रमजोत की सड़क, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

               🔴       🟡   एड0 आर0 के0 पाण्डेय   🟡       🔴               

विक्रमजोत (बस्ती)। अयोध्या विकास क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-27 से जुड़े महत्वपूर्ण विक्रमजोत बाजार की लगभग एक किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है, जबकि जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार हर्रैया तहसील के अंतर्गत स्थित विक्रमजोत बाजार क्षेत्र की यह सड़क लंबे समय से गड्ढों में तब्दील है। हल्की बारिश में भी सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


इस सड़क के किनारे व्यस्त चौराहा, पुलिस चौकी, सरकारी गेस्ट हाउस, पूर्व विधायक आवास, आयुर्वेदिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा कई धार्मिक स्थल स्थित हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत न होने से लोगों में रोष है।


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्षों से इस सड़क की दशा नहीं बदली। उनका आरोप है कि विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन इस महत्वपूर्ण मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क पर चलना जोखिम भरा हो जाता है।

क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूरे होने के बाद भी विक्रमजोत बाजार की यह सड़क बदहाली का प्रतीक बनी हुई है। अब लोगों की निगाहें शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर टिकी हैं कि आखिर इस सड़क का कायाकल्प कब होगा।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद