नगर निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को हटाकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग

                      🔴       🟡    जी0 के0 खरे    🟡       🔴                     

कानपुर। संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन, जल संस्थान की बैठक अध्यक्ष सुनील सुमन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम एवं जल संस्थान में कथित वित्तीय अनियमितताओं और ठेकेदारों द्वारा किए गए फर्जीवाड़े पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।


बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम के नगर आयुक्त एवं जल संस्थान के महाप्रबंधक के संरक्षण में ठेकेदारों द्वारा व्यापक स्तर पर अनियमितताएं की गईं, जिससे शहर की व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। उनका कहना था कि इन अधिकारियों के कार्यकाल में ठेके दिए गए तथा मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई शुरू होने के बाद कई फर्जी कंपनियों का खुलासा हुआ है। साथ ही, संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने और उनकी तलाश जारी रहने को भी गंभीर मामला बताया गया।

यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुनील सुमन ने मुख्यमंत्री से मांग की कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम के नगर आयुक्त एवं जल संस्थान के महाप्रबंधक को तत्काल कानपुर से हटाया जाए। उनका कहना था कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच होने पर और भी गंभीर तथ्य सामने आ सकते हैं।

बैठक में बी.एल. गुलाबिया, चंद्रहांस सिंह चौहान (एडवोकेट), रविन्द्र कुमार मधुर, आर.पी. श्रीवास्तव (एडवोकेट), ताराचंद तथा विजय बाल्मीकि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद