हाईटेक नर्सरी पौथिया का निदेशक उद्यान ने किया औचक निरीक्षण

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

🔴 निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी, कार्रवाई के दिए निर्देश।

हमीरपुर। समाचार पत्रों में प्रकाशित हाईटेक नर्सरी संबंधी समाचार का संज्ञान लेते हुए निदेशक उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के बी.पी. राम ने शुक्रवार को राजकीय शाकभाजी प्रक्षेत्र पौथिया स्थित हाईटेक नर्सरी का औचक निरीक्षण किया।


निरीक्षण में पाया गया कि 28 मई 2026 को आए तेज तूफान के साथ-साथ निर्माण कार्य की निम्न गुणवत्ता भी नर्सरी को हुई क्षति का प्रमुख कारण रही। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा कई बार पत्राचार किए जाने के बावजूद कार्यदायी संस्था की ओर से अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर निदेशक ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि 20 दिनों से अधिक समय बीतने के बाद भी केवल नेट हाउस का ढांचा हटाया गया है और कार्य बंद पड़ा है। इस पर कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में शामिल करने का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर खजूर की स्थापना के लिए चयनित स्थल का भी निरीक्षण किया गया, जिसे उपयुक्त पाया गया। साथ ही ढैंचा हरी खाद एवं भिंडी बीज उत्पादन क्षेत्र का जायजा लिया गया। भिंडी के बीजों का अंकुरण कम मिलने पर जांच के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों को फसल की नियमित निराई-गुड़ाई, खरपतवार नियंत्रण, जंगली बबूल की सफाई तथा पौधशाला में तैयार फलदार कलमी पौधों की शीघ्र बिक्री एवं निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बलदेव प्रसाद, सहायक उद्यान निरीक्षक पीयूष कुमार, सुलेमान खान, प्रभारी हाईटेक नर्सरी तथा राजकरन सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद