बाढ़ व अतिवृष्टि से निपटने के लिए कलेक्ट्रेट का इमरजेंसी कंट्रोल रूम सक्रिय

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

हमीरपुर। जिले में संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (एकीकृत कंट्रोल रूम) को सक्रिय कर दिया है।

राहत आयुक्त के निर्देश पर कंट्रोल रूम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लगा दी गई है। कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं का पंजिका में अंकन कर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा तथा निस्तारण के बाद उसका विवरण भी दर्ज किया जाएगा।

जनसामान्य बाढ़, जलभराव अथवा अन्य आपदा संबंधी सूचना एवं सहायता के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष 05282-222330 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि मौदहा बांध बाढ़ नियंत्रण कक्ष तथा केंद्रीय जल आयोग से प्रत्येक दो घंटे पर जलस्तर की जानकारी प्राप्त कर दर्ज की जाए। यदि यमुना या बेतवा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 100 मीटर के भीतर पहुंचता है तो संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना देना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Comments

Popular posts from this blog

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग ने आयोजित की गोष्ठी।