राखी के धागों में बंधा भाई-बहन का अटूट स्नेह

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

🔴 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार ।

हमीरपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने उपहार भेंट कर हर सुख-दुख में साथ निभाने और रक्षा का संकल्प दोहराया।


रक्षाबंधन के अवसर पर बाजारों में भी विशेष रौनक रही। मिठाई, राखी और उपहार की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। रंग-बिरंगी एवं आकर्षक डिजाइनों वाली राखियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों में कार्टून आधारित राखियों को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।


दूरियाँ नहीं तोड़ सकीं रिश्तों की डोर !

रक्षाबंधन पर वर्षों बाद मायके पहुंचीं कई बहनों के आगमन से घर-आंगन खुशियों से महक उठे। नौकरी और विवाह के कारण दूसरे शहरों में रह रहीं बहनों के आने से माता-पिता और भाई भावुक नजर आए। कई स्थानों पर भाई स्वयं बहनों को लेने पहुंचे। राखी बांधते समय अनेक परिवारों में भावुक पल भी देखने को मिले और बहनों की आंखें नम हो गईं।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद