विधायक दीपक पटेल व पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल ने सुनी 'मन की बात'

                   🟡       🔴  गणेश प्रसा द्विवेदी  🔴       🟡                   

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को विधायक दीपक पटेल एवं पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल ने अपने आवास पर सुना।


विधायक के मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के उपरांत विधायक दीपक पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन समाज को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने विशेष रूप से 'नशामुक्त भारत' अभियान पर बल देते हुए कहा कि युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर ही सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने की अपील की।

पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल ने प्रधानमंत्री के संबोधन में महिला सशक्तिकरण तथा 'वोकल फॉर लोकल' के संदेश को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना परिवार और समाज की मजबूती का आधार है। साथ ही स्थानीय उत्पादों और छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सकता है।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद