रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर श्री कोतवालेश्वर महादेव को महिलाओं ने बांधी राखी

लखनऊ। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गुरुवार को चौक स्थित प्राचीन श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान शिव को राखी बांधी। इस दौरान जलाभिषेक, पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने बताया कि गत वर्ष शुरू हुई महादेव को राखी बांधने की परंपरा का इस वर्ष भी श्रद्धापूर्वक निर्वहन किया गया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और कर्तव्य का प्रतीक है तथा भगवान सभी भक्तों के रक्षक हैं।
महंत ने रक्षाबंधन से जुड़ी पौराणिक कथाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पर्व परिवार और समाज में प्रेम, स्नेह तथा पारस्परिक विश्वास को मजबूत करता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा और सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद