राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, 57 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

हमीरपुर। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक वर्ग की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी राजकुमार त्रिवेदी ने किया, जबकि जिला उप क्रीड़ाधिकारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया।


प्रतियोगिता के एकल एवं युगल वर्गों में कुल 57 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। अंडर-14 एकल वर्ग में सक्षम शुक्ला तथा अंडर-19 एकल वर्ग में अभय सिंह विजेता रहे। वहीं अंडर-14 युगल में अर्थव एवं अनुजकान्त तथा अंडर-19 युगल में नवदीप एवं अनुजकान्त की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में जिला व्यायाम शिक्षकों, वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद