Posts

Showing posts from January, 2026

महाराजा इंटर कॉलेज के कर्मचारी ओंकार नाथ मिश्र का निधन, शोक की लहर

Image
                                         रूपाली श्रीवास्तव                                      अयोध्या। महाराजा इंटर कॉलेज में कार्यरत कर्मचारी ओंकार नाथ मिश्र (55 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे। उनके परिवार में धर्मपत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रबंधन, शिक्षक, कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार सरयू तट स्थित श्मशान घाट पर विधि-विधान से किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र ने दी। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. शैलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, प्रधानाचार्य डॉ. रामकृष्ण मिश्र, युवा साहित्यकार यतीन्द्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

बृजभूषण सिंह के वकील को दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार, ट्रायल कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी।

Image
                                         रूपाली श्रीवास्तव                                      दिल्ली। यूपी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राहत नहीं मिली है। पहलवानों के यौन शोषण मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने साफ कहा कि ट्रायल कोर्ट में सुनवाई पर कोई रोक नहीं लगेगी। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने बृजभूषण सिंह की याचिका खारिज करते हुए कहा कि निचली अदालत में केस की कार्यवाही जारी रहेगी। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 21 अप्रैल तय की है और उनके वकील को भी कड़ी फटकार लगाई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर 13 साल की लड़की ने लगाया रेप का आरोप, एपस्टीन फाइल का नया जखीरा रिलीज।

Image
                                         रूपाली श्रीवास्तव                                      नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 13 साल की नाबालिग लड़की द्वारा रेप का आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। यह मामला एपस्टीन फाइल से जुड़े नए दस्तावेजों के जारी होने के बाद चर्चा में आया है। इस खुलासे के बाद अमेरिकी राजनीति और न्यायिक हलकों में हलचल मच गई है।

पुलिस मुठभेड़ पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, जारी की 6 प्वाइंट गाइडलाइंस

Image
                                         रूपाली श्रीवास्तव                                      प्रयागराज। पुलिस के ‘हाफ-एनकाउंटर’ तरीके पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि अपराधी को सजा देना कोर्ट का काम है, पुलिस का नहीं। हाईकोर्ट ने गैर-जरूरी फायरिंग पर पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि प्रमोशन या सोशल मीडिया फेम के लिए फायरिंग करना गलत है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि शरीर के गैर-जरूरी हिस्से पर गोली चलाना अस्वीकार्य है। हाईकोर्ट की प्रमुख गाइडलाइंस: 👉 एनकाउंटर में मौत या गंभीर चोट पर तुरंत FIR दर्ज हो 👉 नियमों का पालन न होने पर SP और SSP जिम्मेदार होंगे 👉 व्यक्तिगत अवमानना की कार्रवाई की जाएगी

राम मंदिर निर्माण में कुल लगभग 1900 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान

Image
                                         रूपाली श्रीवास्तव                                      अयोध्या। राम मंदिर निर्माण कार्य पर अब तक लगभग 1600 करोड़ रुपये (जीएसटी सहित) का भुगतान किया जा चुका है। मंदिर ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 30 अप्रैल तक राम मंदिर से जुड़े सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एलएंडटी और टाटा कंसलटेंसी साइट से हट जाएंगी। इसके साथ ही सभी दस्तावेज और बिलों के भुगतान की प्रक्रिया भी अप्रैल अंत तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। एलएंडटी और टाटा कंसलटेंसी ने मंदिर निर्माण पर 3 साल की गारंटी दी है। रख-रखाव के लिए दोनों संस्थानों की एक स्मॉल यूनिट मंदिर परिसर में तैनात रहेगी। फिलहाल ऑडिटोरियम का कार्य शेष है, जिसे अप्रैल तक पूरा किए जाने की उम्मीद जताई गई है।

इतिहास की मूक नायिका: त्याग की देवी, जिसे महाभारत ने भुला दिया

Image
                            श्रवण कुमार श्रीवास्तव फतेहपुर                             महाभारत का नाम लेते ही कुंती का संघर्ष, गांधारी की पीड़ा और द्रौपदी का अपमान स्मरण हो आता है। पर एक नारी ऐसी भी थी, जिसने रानियों से कम नहीं—शायद उनसे भी अधिक—कष्ट सहे, फिर भी उसका त्याग इतिहास के पन्नों में गुम रह गया। यह कहानी है पांडव कुल की पहली वधू—हिडिम्बी की। जिसका जीवन ‘पाने’ से अधिक, ‘देने’ की साधना बन गया। प्रेम, पीड़ा और भाई का वध वनों में पली-बढ़ी हिडिम्बी ने उसी पुरुष से प्रेम किया, जिसने उसके भाई हिडिम्ब का वध किया। अपने प्रेम के लिए अपने ही रक्त-संबंध की बलि स्वीकार करना—किस हृदय पर क्या बीतती होगी, इसकी कल्पना भी कठिन है। बिना महल की रानी वह पांडवों की प्रथम बहू बनी, पर राजसी सुख उसे कभी नसीब न हुआ। विवाह एक कठोर शर्त के साथ हुआ—संतान जन्म लेते ही उसका पति उसे छोड़ देगा। नवविवाहिता के लिए इससे बड़ा त्याग और क्या हो सकता है? एकाकी मातृत्व की या...

विष्णु महायज्ञ का पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ भव्य समापन

Image
                                      अजय कुमार गुप्ता                                      कुरारा (हमीरपुर)। विकास खंड क्षेत्र के झलोखर गांव में आयोजित विष्णु महायज्ञ का विधिवत समापन पूर्णाहुति के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस महायज्ञ का आयोजन एक सप्ताह तक चला। इस दौरान अयोध्या से पधारे कथा व्यास शिवम जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। यज्ञाचार्य बृजेश तिवारी ने विधि-विधान से पूर्णाहुति कर यज्ञ को संपन्न कराया। समापन अवसर पर यज्ञ स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम संतों एवं कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके उपरांत संतों को कंबल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। भंडारे में झलोखर गांव...

कन्थुवा में बाबा साहेब अम्बेडकर पार्क व सार्वजनिक पुस्तकालय की आधारशिला, सामाजिक न्याय का दिया संदेश।

Image
                                            अनय  श्रीवास्तव                                         कौशाम्बी। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में कन्थुवा में प्रस्तावित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क एवं सार्वजनिक पुस्तकालय की आधारशिला समारोहपूर्वक रखी गई। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता के संदेश के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मतेश चन्द्र सोनकर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार विनय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अंकित मिश्रा ने की तथा संचालन सागर निषाद ने प्रभावशाली ढंग से किया। मुख्य अतिथि मतेश चन्द्र सोनकर ने अपने संबोधन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्षों और सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का नारा “शिक्षि...

सुमेरपुर कांड के आरोपी का व्यवसायिक भवन जमींदोज

Image
                                      अजय कुमार गुप्ता                                      सुमेरपुर (हमीरपुर) लव जिहाद, गैंगरेप और धर्मांतरण के दबाव के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को आरोपी भूमाफिया के गल्ला मंडी के बगल में बने व्यवसायिक भवन पर बुलडोजर चलाया गया। इससे गल्ला मंडी में जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया गया कि आरोपी मौलाना खान ने गल्ला मंडी के नाले से ऊंचा नाला बनवा दिया था, जिससे बारिश का पानी मंडी में भर जाता था और किसानों व व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता था। मंडी सचिव लगातार इस संबंध में प्रशासन को पत्र लिखते रहे, लेकिन आरोपी के रसूख के चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। लव जिहाद और गैंगरेप मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। शनिवार शाम करीब पांच बजे नगर पंचायत का बुलडोजर मंगवाकर नाले को ध्वस्त कर दिया गया।...

मौसम ने ली अंगड़ाई, कोहरा और ठंड से बढ़ी ठिठुरन

Image
                                      अजय कुमार गुप्ता                                      सुमेरपुर (हमीरपुर) शनिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। रात में पड़े घने कोहरे ने सुबह जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सर्द हवाओं के चलते लोग दिनभर ठंड से जूझते नजर आए। हालांकि दिन में सूर्य देव के दर्शन जरूर हुए, लेकिन उनकी तपिश का कोई खास असर नहीं दिखा। शुक्रवार को मौसम साफ होने से लोगों और किसानों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सुमेरपुर वायरल वीडियो कांड में बड़ी कार्रवाई की आशंका

Image
                                       अजय कुमार गुप्ता                                      👉 प्रशासनिक जिम्मेदार दिनभर करते रहे मथन। सुमेरपुर (हमीरपुर) कस्बे में 15 जनवरी को सामने आए लव जिहाद, गैंगरेप और धर्मांतरण के दबाव से जुड़े मामले के बाद शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी होती रही। दिनभर अधिकारियों की बैठक और रणनीति पर मंथन चलता रहा, जिसकी चर्चा पूरे कस्बे में होती रही। लोगों की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी रहीं। जानकारी के अनुसार, कस्बे के अबान उर्फ अफान खान ने एक हिंदू किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और धर्मांतरण का दबाव डाला। किशोरी के इनकार करने पर 14 जनवरी को आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे कस्बे का माहौल बिगड़ गया। 15 जनवरी को हिंदूवादी संगठनों ने बाजार बंद कराकर हाईवे जाम किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्र...

विष्णु महायज्ञ का पूर्णाहुति व विशाल भंडारे के आयोजन के साथ हुआ समापन

Image
                                      अजय कुमार गुप्ता                                      कुरारा (हमीरपुर)। विकास खंड क्षेत्र के झलोखर गांव में आयोजित विष्णु महायज्ञ का भव्य समापन पूर्णाहुति के साथ किया गया। इस अवसर पर गांव व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समापन समारोह के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस महायज्ञ के दौरान एक सप्ताह तक अयोध्या से पधारे कथा व्यास शिवम जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। यज्ञाचार्य बृजेश तिवारी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति संपन्न कराई गई। समापन अवसर पर सर्वप्रथम संतों और कन्याओं को भोजन कराया गया तथा संतों को कंबल भेंट कर सम्मानपूर्...

जानवरों को पत्ती लेने गए युवक की नाले में डूबकर मौत

Image
                                      अजय कुमार गुप्ता                                      सुमेरपुर (हमीरपुर) शनिवार को बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ने गए एक युवक की नाले में गिरकर डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। बांकी मार्ग स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी जावेद (19) पुत्र लतीफ खान शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपनी मां सजनियां को यह बताकर घर से निकला था कि वह बकरियों के लिए पत्तियां लेने जा रहा है। वह कॉलोनी के सामने बहने वाले कडोरन नाले के किनारे पहुंचा और वहां खड़े पेड़ से लघ्घा (हंसिया) से पत्तियां काटने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नाले में जा गिरा। नाले की गहराई अधिक होने और तैरना न आने के कारण वह डूबने लगा। नाले के किनारे शौच के लिए गए एक युवक ने उसे डूबते देखा और दौड़कर कॉलोनी में सूचना दी। सूचना पाकर मृतक की मां और बड़ा भाई मौके पर पहुंचे, ...

नमामि गंगे का हाल बेहाल, टोंटी गायब, पानी हो रहा बर्बाद

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                       नमामि गंगे योजना का पूरे ब्लॉक में बुरा हाल है। योजना के तहत घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का दावा किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके ठीक उलट नजर आ रही है। अधिकांश गांवों में घरों के अंदर तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जबकि जगह-जगह टोंटियां नदारत होने से लाखों लीटर पानी सड़कों और गलियों में बह रहा है। लीकेज और अधूरे कार्य ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन चुके हैं। शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ब्लॉक की किसी भी ग्राम पंचायत में आज तक सौ फीसदी जलापूर्ति नहीं हो सकी है। गलियों में खुदाई के बाद गड्ढे नहीं भरे गए हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। घरों को दिए गए कनेक्शनों में टोंटियां नहीं लगाई गई हैं, जिसके चलते पानी सीधे रास्तों में बह रहा है और सड़कें ...

डीआईजी चित्रकूट धाम परिक्षेत्र ने थाना मौदहा का किया आकस्मिक निरीक्षण

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                       हमीरपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस द्वारा थाना मौदहा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले थाना कार्यालय का अवलोकन किया, इसके पश्चात लॉकअप, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना कक्ष, ई-मालखाना, मैस तथा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। डीआईजी ने थाने में संधारित अभिलेखों को समय से अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए और साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान और साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही महिला हेल्पडेस्क एवं साइबर हेल्पडेस्क को और अधिक प्...

कुरारा पुलिस ने दो किलो सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                       कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के झलोखर गांव निवासी एक युवक को पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार झलोखर गांव निवासी पवन कुमार पुत्र रामनरायण को गांजा लेकर जाते समय कुरारा और झलोखर गांव के बीच सैय्यद बाबा की मजार के पास गश्त के दौरान पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बोरी से सूखा गांजा बरामद हुआ। तौल करने पर गांजे का वजन दो किलो सौ ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध रूप से मादक पदार्थ रखने के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया।

महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 3 फरवरी को जागरूकता शिविर का आयोजन।

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                       👉 राष्ट्रीय महिला आयोग व राज्य महिला आयोग करेंगी महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा। हमीरपुर। महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 3 फरवरी 2026 को जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार, कलेक्ट्रेट, हमीरपुर में आयोजित होगा। शिविर में श्रीमती ममता कुमारी, सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली तथा श्रीमती अनीता गुप्ता, सदस्य राज्य महिला आयोग, लखनऊ उपस्थित रहकर महिलाओं की समस्याओं को सुनेंगी एवं संबंधित मामलों की समीक्षा करेंगी। जिलाधिकारी द्वारा जनपद की सभी महिला उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं एवं आवेदिकाओं को सूचित किया...

नलकूप खराब होने से पेयजल संकट, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की रिबोर की मांग

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                       कुरारा (हमीरपुर)। विकास खंड क्षेत्र के डामर गांव में नलकूप खराब हो जाने के कारण ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर नलकूप का रिबोर कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल संस्थान के नलकूप से पेयजल आपूर्ति की जाती है, लेकिन पिछले एक माह से इस नलकूप से गंदा और पीने योग्य नहीं होने वाला पानी निकल रहा है। इसके चलते गांव की नियमित जल आपूर्ति बाधित हो गई है। गांव निवासी सचिन यादव, रघुवीर कुशवाहा, तेजराम, शिवधन, अनुराग सिंह, रामरतन, बृजेश यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे हैंडपंपों का पानी खारा है। वहीं नमामि गंगे योजना के तहत लगे नलकूप से भी केवल एक बार ही पानी की आपूर्ति होती है, जो ल...

एएसपी ने जनसुनवाई कर फरियादियों की सुनी शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                       हमीरपुर। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, घरेलू विवाद, मारपीट, महिला उत्पीड़न एवं साइबर अपराध से संबंधित मामलों पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं से शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा माम...

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                       👉  नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, शिक्षा की एकजुटता पर दिया गया जोर। राठ (हमीरपुर)। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन राठ का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 30 जनवरी 2026 को हिंद एंजेल्स पब्लिक स्कूल परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेश सोनी एवं विशिष्ट अतिथि अशोक पालीवाल उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रवाह शिक्षा निकेतन के प्रबंधक एस. धन्वलन, क्राइस्ट कॉन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर धीरेंद्र श्रीवास्तव, सेठ छोटेलाल के प्रबंधक मुकेश बुधौलिया, डीजीएलवी इंजीनियर शिवांगी राजपूत (डायरेक्टर, हिंद एंजेल्स स्कूल) तथा पूर्व अध्यक्ष कैलाश ब...

मां - बेटे जहर प्रकरण में मां की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                       👉 जमीन विवाद में मां-बेटे ने खाया था जहर, पुत्र की हुई मौत। कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के रिठारी गांव में जमीन विवाद को लेकर मां-बेटे द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता मां की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। रिठारी गांव निवासी गिरधारी सिंह पुत्र स्व. सूरजपाल सिंह ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था और अपनी मां को भी खिला दिया था। हालत बिगड़ने पर दोनों को हमीरपुर से कानपुर ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में गिरधारी सिंह की मौत हो गई। मां की हालत में सुधार होने के बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी। पीड़िता कुंवर देवी पत्नी स्व. सूरजपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान रिठारी चंद्रेश सिंह गौर, पूर्व बार संघ अध्यक...

पुण्यतिथि पर शिलापट्ट का लोकार्पण, फीता काटकर मनाई गई द्वितीय पुण्यतिथि।

Image
                                        गणेश प्रसा द द्विवेदी                                    प्रयागराज। स्थानीय विकास खंड के भगवतपुर गांव में श्रद्धेय स्वर्गीय पंडित कुंजबिहारी मिश्रा जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके स्मरण में स्थापित शिलापट्ट का विधिवत लोकार्पण किया गया। शिलापट्ट का लोकार्पण डॉ. विजेंद्र बिहारी सहाय, पूर्व चिकित्सा निदेशक एवं बी.बी.एस. एजुकेशनल सोसाइटी के निदेशक डॉ. ऋषि राज सहाय ने वर्चुअल माध्यम से किया और कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित कुंजबिहारी मिश्रा जी के सामाजिक, धार्मिक एवं नैतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अनुकरणीय बताया। मुख्य अतिथि डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होते हैं। कार्यक्रम का संचालन धनंजय शाश्वत एवं आशीष मिश्रा (अधिवक्ता) ...

कायस्थ समाज यूजीसी के वर्तमान स्वरूप का करेगा विरोध।

Image
                                            जी0 के0 खरे                                            कानपुर। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के वर्तमान स्वरूप का राष्ट्रीय कायस्थ समाज पुरजोर विरोध करेगा। यह जानकारी भगवान चित्रगुप्त अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कायस्थ समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि यूजीसी का वर्तमान मसौदा समाज के बच्चों की शिक्षा के अनुकूल नहीं है और यह अनावश्यक विवाद एवं नई समस्याओं को जन्म दे सकता है। इस मसौदे में संशोधन की अत्यंत आवश्यकता है। श्री श्रीवास्तव ने यह भी आरोप लगाया कि यह प्रस्ताव समाज को विभाजित करने और वैमनस्यता बढ़ाने वाला है। यदि सरकार ने इसे वापस नहीं लिया या संशोधन के लिए स्वीकार नहीं किया, तो कायस्थ समाज राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन क...

1 फरवरी को ढड़ेश्वरी आश्रम में विशाल नेत्र परीक्षण शिविर

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                       सुमेरपुर (हमीरपुर)।  क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी  1 फरवरी, रविवार  को सुमेरपुर स्थित ढड़ेश्वरी आश्रम में  सदगुरु नेत्र चिकित्सालय, जानकी कुण्ड  की ओर से एक विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. आयुष मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि नेत्र परीक्षण का कार्य  सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक  चलेगा। मोतियाबिंद के जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उन्हें उसी दिन संस्थान की ओर से चित्रकूट ले जाया जाएगा। ऑपरेशन के एक माह बाद फॉलोअप के दौरान मरीजों को  निःशुल्क चश्मा  प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिविर में रियायती दरों पर चश्मे भी उपलब्ध रहेंगे। ऑपर...

जिलाधिकारी हमीरपुर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के दिए आदेश।

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                         हमीरपुर। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 89 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का त्वरित निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए तथा समय से रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

बिजली बिल राहत योजना में उत्कृष्ट कार्य पर अभियंताओं का सम्मान।

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                       कुरारा (हमीरपुर)। कस्बा कुरारा के विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अधिकारियों को बिजली बिल राहत योजना में उल्लेखनीय प्रगति एवं राजस्व वसूली के कार्यों को निष्ठापूर्वक संपन्न कराने पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार (आईएएस) द्वारा विद्युत वितरण उपखंड हमीरपुर के उपखंड अधिकारी शहजाद खान एवं 33 केवी उपकेंद्र के अवर अभियंता दयानंद यादव को बिजली बिल राहत योजना 2025–26 के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यालय आगरा में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के साथ-साथ राजस्व वसूली में भी निरंतर सुधार किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों की टीम भावना और उपभोक्...

पीएम आवास की पहली किस्त की खुशी मातम में बदली, दीवार गिरने से वृद्ध की मौत।

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                       हमीरपुर। जिले के मौदहा कस्बे के बाकी तलैया मोहल्ले में प्रधानमंत्री आवास योजना की खुशी उस समय मातम में बदल गई, जब नए मकान के निर्माण की तैयारी के दौरान एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद इकबाल के नाम से पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी हुई थी। पक्के मकान के निर्माण के लिए वह स्वयं पुरानी कच्ची दीवार गिरा रहे थे, तभी अचानक दीवार उनके ऊपर गिर गई और वे मलबे के नीचे दब गए। परिजन व स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालकर मौदहा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियों और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ...

एसपी ने जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं, दिए निस्तारण के निर्देश।

Image
                                        अजय कुमार गुप्ता                                       हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आए फरियादियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित थानों व विभागों को सौंपा गया। जिलाधिकारी की जनसुनवाई में 89 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण