बृजभूषण सिंह के वकील को दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार, ट्रायल कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी।
रूपाली श्रीवास्तव
दिल्ली। यूपी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राहत नहीं मिली है। पहलवानों के यौन शोषण मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने साफ कहा कि ट्रायल कोर्ट में सुनवाई पर कोई रोक नहीं लगेगी।
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने बृजभूषण सिंह की याचिका खारिज करते हुए कहा कि निचली अदालत में केस की कार्यवाही जारी रहेगी।
कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 21 अप्रैल तय की है और उनके वकील को भी कड़ी फटकार लगाई है।

Comments
Post a Comment