बिजली बिल राहत योजना में उत्कृष्ट कार्य पर अभियंताओं का सम्मान।
अजय कुमार गुप्ता
कुरारा (हमीरपुर)। कस्बा कुरारा के विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अधिकारियों को बिजली बिल राहत योजना में उल्लेखनीय प्रगति एवं राजस्व वसूली के कार्यों को निष्ठापूर्वक संपन्न कराने पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार (आईएएस) द्वारा विद्युत वितरण उपखंड हमीरपुर के उपखंड अधिकारी शहजाद खान एवं 33 केवी उपकेंद्र के अवर अभियंता दयानंद यादव को बिजली बिल राहत योजना 2025–26 के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यालय आगरा में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के साथ-साथ राजस्व वसूली में भी निरंतर सुधार किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों की टीम भावना और उपभोक्ताओं के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी है।


Comments
Post a Comment