कायस्थ समाज यूजीसी के वर्तमान स्वरूप का करेगा विरोध।

                                          जी0 के0 खरे                                         

कानपुर। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के वर्तमान स्वरूप का राष्ट्रीय कायस्थ समाज पुरजोर विरोध करेगा। यह जानकारी भगवान चित्रगुप्त अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कायस्थ समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।


उन्होंने कहा कि यूजीसी का वर्तमान मसौदा समाज के बच्चों की शिक्षा के अनुकूल नहीं है और यह अनावश्यक विवाद एवं नई समस्याओं को जन्म दे सकता है। इस मसौदे में संशोधन की अत्यंत आवश्यकता है।
श्री श्रीवास्तव ने यह भी आरोप लगाया कि यह प्रस्ताव समाज को विभाजित करने और वैमनस्यता बढ़ाने वाला है। यदि सरकार ने इसे वापस नहीं लिया या संशोधन के लिए स्वीकार नहीं किया, तो कायस्थ समाज राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे