नमामि गंगे का हाल बेहाल, टोंटी गायब, पानी हो रहा बर्बाद

                                      अजय कुमार गुप्ता                                     

नमामि गंगे योजना का पूरे ब्लॉक में बुरा हाल है। योजना के तहत घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का दावा किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके ठीक उलट नजर आ रही है। अधिकांश गांवों में घरों के अंदर तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जबकि जगह-जगह टोंटियां नदारत होने से लाखों लीटर पानी सड़कों और गलियों में बह रहा है।

लीकेज और अधूरे कार्य ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन चुके हैं। शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ब्लॉक की किसी भी ग्राम पंचायत में आज तक सौ फीसदी जलापूर्ति नहीं हो सकी है।

गलियों में खुदाई के बाद गड्ढे नहीं भरे गए हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। घरों को दिए गए कनेक्शनों में टोंटियां नहीं लगाई गई हैं, जिसके चलते पानी सीधे रास्तों में बह रहा है और सड़कें खराब हो रही हैं।

शनिवार को ग्राम पंचायत विदोखर मेदनी, विदोखर पुरई, इंगोहटा, चंदपुरवा बुजुर्ग, पंधरी, अतरैया डंडा, पौथिया सहित कई गांवों में की गई पड़ताल में यह स्थिति सामने आई। किसी भी ग्राम प्रधान ने योजना के कार्यों पर संतोष नहीं जताया। बातचीत के दौरान प्रधानों ने शिकायतों की लंबी फेहरिस्त रख दी और कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार