एसपी ने जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं, दिए निस्तारण के निर्देश।
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आए फरियादियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित थानों व विभागों को सौंपा गया।
जिलाधिकारी की जनसुनवाई में 89 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण


Comments
Post a Comment