डीआईजी चित्रकूट धाम परिक्षेत्र ने थाना मौदहा का किया आकस्मिक निरीक्षण

                                      अजय कुमार गुप्ता                                     

हमीरपुर।

पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस द्वारा थाना मौदहा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले थाना कार्यालय का अवलोकन किया, इसके पश्चात लॉकअप, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना कक्ष, ई-मालखाना, मैस तथा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।


डीआईजी ने थाने में संधारित अभिलेखों को समय से अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए और साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए जाने पर जोर दिया।

उन्होंने विशेष रूप से महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान और साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही महिला हेल्पडेस्क एवं साइबर हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 एवं पोर्टल cybercrime.gov.in के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी मौदहा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। डीआईजी ने स्पष्ट कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक नागरिक से विनम्र, सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार