जिलाधिकारी हमीरपुर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के दिए आदेश।
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 89 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का त्वरित निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
शेष शिकायतों के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए तथा समय से रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।


Comments
Post a Comment