पीएम आवास की पहली किस्त की खुशी मातम में बदली, दीवार गिरने से वृद्ध की मौत।

                                      अजय कुमार गुप्ता                                     

हमीरपुर। जिले के मौदहा कस्बे के बाकी तलैया मोहल्ले में प्रधानमंत्री आवास योजना की खुशी उस समय मातम में बदल गई, जब नए मकान के निर्माण की तैयारी के दौरान एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद इकबाल के नाम से पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी हुई थी। पक्के मकान के निर्माण के लिए वह स्वयं पुरानी कच्ची दीवार गिरा रहे थे, तभी अचानक दीवार उनके ऊपर गिर गई और वे मलबे के नीचे दब गए।

परिजन व स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालकर मौदहा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियों और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद