नलकूप खराब होने से पेयजल संकट, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की रिबोर की मांग

                                      अजय कुमार गुप्ता                                     

कुरारा (हमीरपुर)।

विकास खंड क्षेत्र के डामर गांव में नलकूप खराब हो जाने के कारण ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर नलकूप का रिबोर कराए जाने की मांग की है।


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल संस्थान के नलकूप से पेयजल आपूर्ति की जाती है, लेकिन पिछले एक माह से इस नलकूप से गंदा और पीने योग्य नहीं होने वाला पानी निकल रहा है। इसके चलते गांव की नियमित जल आपूर्ति बाधित हो गई है।

गांव निवासी सचिन यादव, रघुवीर कुशवाहा, तेजराम, शिवधन, अनुराग सिंह, रामरतन, बृजेश यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे हैंडपंपों का पानी खारा है। वहीं नमामि गंगे योजना के तहत लगे नलकूप से भी केवल एक बार ही पानी की आपूर्ति होती है, जो लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल संस्थान के नलकूप का शीघ्र रिबोर कराया जाए और उसी स्थान के पास नया रिबोर किया जाए, ताकि आने वाले गर्मी के मौसम में गांव को पेयजल संकट से जूझना न पड़े।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार