विष्णु महायज्ञ का पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ भव्य समापन
अजय कुमार गुप्ता
कुरारा (हमीरपुर)। विकास खंड क्षेत्र के झलोखर गांव में आयोजित विष्णु महायज्ञ का विधिवत समापन पूर्णाहुति के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस महायज्ञ का आयोजन एक सप्ताह तक चला। इस दौरान अयोध्या से पधारे कथा व्यास शिवम जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
यज्ञाचार्य बृजेश तिवारी ने विधि-विधान से पूर्णाहुति कर यज्ञ को संपन्न कराया। समापन अवसर पर यज्ञ स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम संतों एवं कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके उपरांत संतों को कंबल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
भंडारे में झलोखर गांव सहित आसपास के गांवों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन देर शाम तक चलता रहा।
इस अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा के यजमान दीपिका एवं राजकुमार भारद्वाज तथा यज्ञ के यजमान जयकला एवं शिरोमणि गर्ग रहे।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश गुप्ता, दीपेंद्र सिंह, प्रज्वल द्विवेदी, अनमोल सिंह, सूर्या सिंह, विराट सिंह, पवन गुप्ता, गिरधर गुप्ता, करन सिंह, लल्लूराम विश्वकर्मा, गुरुचरण श्रीवास, सत्यभूषण दीक्षित, सुशील शुक्ला, गोल्डी श्रीवास्तव, श्रीकांत शुक्ला, शिवम गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक व ग्रामीण उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।


Comments
Post a Comment