मां - बेटे जहर प्रकरण में मां की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

                                      अजय कुमार गुप्ता                                     

👉 जमीन विवाद में मां-बेटे ने खाया था जहर, पुत्र की हुई मौत।

कुरारा (हमीरपुर)।

थाना क्षेत्र के रिठारी गांव में जमीन विवाद को लेकर मां-बेटे द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता मां की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है।

रिठारी गांव निवासी गिरधारी सिंह पुत्र स्व. सूरजपाल सिंह ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था और अपनी मां को भी खिला दिया था। हालत बिगड़ने पर दोनों को हमीरपुर से कानपुर ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में गिरधारी सिंह की मौत हो गई। मां की हालत में सुधार होने के बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी।

पीड़िता कुंवर देवी पत्नी स्व. सूरजपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान रिठारी चंद्रेश सिंह गौर, पूर्व बार संघ अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौर एवं शिवनरेश सिंह उर्फ लालू द्वारा उनके प्लाट व जमीन पर कब्जा कर लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर उनका पुत्र यह कदम उठाने को मजबूर हुआ।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार