कुरारा पुलिस ने दो किलो सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार
अजय कुमार गुप्ता
कुरारा (हमीरपुर)।
थाना क्षेत्र के झलोखर गांव निवासी एक युवक को पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस के अनुसार झलोखर गांव निवासी पवन कुमार पुत्र रामनरायण को गांजा लेकर जाते समय कुरारा और झलोखर गांव के बीच सैय्यद बाबा की मजार के पास गश्त के दौरान पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बोरी से सूखा गांजा बरामद हुआ।
तौल करने पर गांजे का वजन दो किलो सौ ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध रूप से मादक पदार्थ रखने के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया।


Comments
Post a Comment