प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

                                      अजय कुमार गुप्ता                                     

👉  नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, शिक्षा की एकजुटता पर दिया गया जोर।

राठ (हमीरपुर)।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन राठ का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 30 जनवरी 2026 को हिंद एंजेल्स पब्लिक स्कूल परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेश सोनी एवं विशिष्ट अतिथि अशोक पालीवाल उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रवाह शिक्षा निकेतन के प्रबंधक एस. धन्वलन, क्राइस्ट कॉन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर धीरेंद्र श्रीवास्तव, सेठ छोटेलाल के प्रबंधक मुकेश बुधौलिया, डीजीएलवी इंजीनियर शिवांगी राजपूत (डायरेक्टर, हिंद एंजेल्स स्कूल) तथा पूर्व अध्यक्ष कैलाश बाबू यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वामी ब्रह्मानंद महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके बाद नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सुरेश सोनी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश राजपूत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही उपाध्यक्ष रमेश चंद्र राजपूत, महासचिव अजीज राजपूत, कोषाध्यक्ष हरिकिशन राजपूत, ऑडिटर मनोज यादव, मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शास्त्री एवं नीरज राजपूत सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ली।

उद्बोधन में रामेश्वर दयाल (क्राइस्ट स्कूल) ने कहा कि निजी विद्यालयों को एक मंच पर आकर शिक्षा की गुणवत्ता और समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना होगा। शिवांगी राजपूत ने वर्तमान समय में विद्यालय संचालन को चुनौतीपूर्ण बताते हुए संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कैलाश बाबू यादव ने संगठन को निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया, जबकि प्रबंधक अजय राजपूत ने एकता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया।

मुख्य अतिथि सुरेश सोनी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उपाध्यक्ष रमेश चंद्र राजपूत ने भी संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मूलचंद, जनार्दन सिंह, शिवकुमार सिंह, राजेश प्रसाद, स्वदेश राजपूत, अबरार अहमद, मनीष सैनी सहित नगर व क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष दिनेश राजपूत ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शास्त्री, हरिकिशन राजपूत एवं नीरज राजपूत ने संयुक्त रूप से किया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार