मौसम ने ली अंगड़ाई, कोहरा और ठंड से बढ़ी ठिठुरन
अजय कुमार गुप्ता
सुमेरपुर (हमीरपुर)
शनिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। रात में पड़े घने कोहरे ने सुबह जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सर्द हवाओं के चलते लोग दिनभर ठंड से जूझते नजर आए।
हालांकि दिन में सूर्य देव के दर्शन जरूर हुए, लेकिन उनकी तपिश का कोई खास असर नहीं दिखा। शुक्रवार को मौसम साफ होने से लोगों और किसानों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


Comments
Post a Comment