महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 3 फरवरी को जागरूकता शिविर का आयोजन।
अजय कुमार गुप्ता
👉 राष्ट्रीय महिला आयोग व राज्य महिला आयोग करेंगी महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा।
हमीरपुर।
महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 3 फरवरी 2026 को जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार, कलेक्ट्रेट, हमीरपुर में आयोजित होगा। शिविर में श्रीमती ममता कुमारी, सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली तथा श्रीमती अनीता गुप्ता, सदस्य राज्य महिला आयोग, लखनऊ उपस्थित रहकर महिलाओं की समस्याओं को सुनेंगी एवं संबंधित मामलों की समीक्षा करेंगी।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद की सभी महिला उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं एवं आवेदिकाओं को सूचित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय दोपहर 1 बजे सभागार में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं सीधे आयोग के सदस्यों के समक्ष रख सकती हैं।
प्रशासन का उद्देश्य है कि महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें न्याय की प्रक्रिया को सरल एवं सुलभ बनाया जाए, ताकि वे बिना किसी भय के अपनी बात रख सकें।

Comments
Post a Comment