जानवरों को पत्ती लेने गए युवक की नाले में डूबकर मौत

                                     अजय कुमार गुप्ता                                     

सुमेरपुर (हमीरपुर)

शनिवार को बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ने गए एक युवक की नाले में गिरकर डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था।


बांकी मार्ग स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी जावेद (19) पुत्र लतीफ खान शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपनी मां सजनियां को यह बताकर घर से निकला था कि वह बकरियों के लिए पत्तियां लेने जा रहा है। वह कॉलोनी के सामने बहने वाले कडोरन नाले के किनारे पहुंचा और वहां खड़े पेड़ से लघ्घा (हंसिया) से पत्तियां काटने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नाले में जा गिरा।

नाले की गहराई अधिक होने और तैरना न आने के कारण वह डूबने लगा। नाले के किनारे शौच के लिए गए एक युवक ने उसे डूबते देखा और दौड़कर कॉलोनी में सूचना दी। सूचना पाकर मृतक की मां और बड़ा भाई मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जावेद की मौत हो चुकी थी और उसका शव पानी में तैर रहा था।

पड़ोसियों ने डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद