राम मंदिर निर्माण में कुल लगभग 1900 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान

                                        रूपाली श्रीवास्तव                                     

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण कार्य पर अब तक लगभग 1600 करोड़ रुपये (जीएसटी सहित) का भुगतान किया जा चुका है। मंदिर ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 30 अप्रैल तक राम मंदिर से जुड़े सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एलएंडटी और टाटा कंसलटेंसी साइट से हट जाएंगी। इसके साथ ही सभी दस्तावेज और बिलों के भुगतान की प्रक्रिया भी अप्रैल अंत तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

एलएंडटी और टाटा कंसलटेंसी ने मंदिर निर्माण पर 3 साल की गारंटी दी है। रख-रखाव के लिए दोनों संस्थानों की एक स्मॉल यूनिट मंदिर परिसर में तैनात रहेगी।

फिलहाल ऑडिटोरियम का कार्य शेष है, जिसे अप्रैल तक पूरा किए जाने की उम्मीद जताई गई है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार