पुण्यतिथि पर शिलापट्ट का लोकार्पण, फीता काटकर मनाई गई द्वितीय पुण्यतिथि।

                                       गणेश प्रसाद द्विवेदी                                   

प्रयागराज। स्थानीय विकास खंड के भगवतपुर गांव में श्रद्धेय स्वर्गीय पंडित कुंजबिहारी मिश्रा जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके स्मरण में स्थापित शिलापट्ट का विधिवत लोकार्पण किया गया।


शिलापट्ट का लोकार्पण डॉ. विजेंद्र बिहारी सहाय, पूर्व चिकित्सा निदेशक एवं बी.बी.एस. एजुकेशनल सोसाइटी के निदेशक डॉ. ऋषि राज सहाय ने वर्चुअल माध्यम से किया और कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित कुंजबिहारी मिश्रा जी के सामाजिक, धार्मिक एवं नैतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अनुकरणीय बताया।


मुख्य अतिथि डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होते हैं।
कार्यक्रम का संचालन धनंजय शाश्वत एवं आशीष मिश्रा (अधिवक्ता) ने किया, जबकि अध्यक्षता रतन सिंह ने की। अंत में पंडित जीत नारायण मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की सहभागिता ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यक्रम का समापन श्रद्धा सुमन अर्पण के साथ किया गया।


इस अवसर पर ओंकार नाथ, मोती यादव, घनश्याम, राज नारायण मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, दीवान मिश्रा, कल्लू सिंह, अभिमन्यु सिंह, राम समुंदर यादव, संतोष राय (पूर्व प्रधानपति), अशोक, भोला, श्यामू मिश्रा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद