1 फरवरी को ढड़ेश्वरी आश्रम में विशाल नेत्र परीक्षण शिविर
अजय कुमार गुप्ता
सुमेरपुर (हमीरपुर)। क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 1 फरवरी, रविवार को सुमेरपुर स्थित ढड़ेश्वरी आश्रम में सदगुरु नेत्र चिकित्सालय, जानकी कुण्ड की ओर से एक विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. आयुष मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि नेत्र परीक्षण का कार्य सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा। मोतियाबिंद के जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उन्हें उसी दिन संस्थान की ओर से चित्रकूट ले जाया जाएगा।
ऑपरेशन के एक माह बाद फॉलोअप के दौरान मरीजों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिविर में रियायती दरों पर चश्मे भी उपलब्ध रहेंगे। ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी और परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा।
स्थानीय प्रशासन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।


Comments
Post a Comment