एएसपी ने जनसुनवाई कर फरियादियों की सुनी शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, घरेलू विवाद, मारपीट, महिला उत्पीड़न एवं साइबर अपराध से संबंधित मामलों पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं से शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा मामलों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो सके।


Comments
Post a Comment