सुमेरपुर कांड के आरोपी का व्यवसायिक भवन जमींदोज
अजय कुमार गुप्ता
सुमेरपुर (हमीरपुर)
लव जिहाद, गैंगरेप और धर्मांतरण के दबाव के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को आरोपी भूमाफिया के गल्ला मंडी के बगल में बने व्यवसायिक भवन पर बुलडोजर चलाया गया। इससे गल्ला मंडी में जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बताया गया कि आरोपी मौलाना खान ने गल्ला मंडी के नाले से ऊंचा नाला बनवा दिया था, जिससे बारिश का पानी मंडी में भर जाता था और किसानों व व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता था। मंडी सचिव लगातार इस संबंध में प्रशासन को पत्र लिखते रहे, लेकिन आरोपी के रसूख के चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।
लव जिहाद और गैंगरेप मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। शनिवार शाम करीब पांच बजे नगर पंचायत का बुलडोजर मंगवाकर नाले को ध्वस्त कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम सदर केडी शर्मा, सीओ सदर राजेश कमल, अधिशासी अधिकारी दिनेश आर्य, राजस्व लेखपाल अशोक कुमार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment