महाराजा इंटर कॉलेज के कर्मचारी ओंकार नाथ मिश्र का निधन, शोक की लहर
रूपाली श्रीवास्तव
अयोध्या। महाराजा इंटर कॉलेज में कार्यरत कर्मचारी ओंकार नाथ मिश्र (55 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे।
उनके परिवार में धर्मपत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
उनके निधन की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रबंधन, शिक्षक, कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनका अंतिम संस्कार सरयू तट स्थित श्मशान घाट पर विधि-विधान से किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र ने दी।
इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. शैलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, प्रधानाचार्य डॉ. रामकृष्ण मिश्र, युवा साहित्यकार यतीन्द्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment